फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Parking will soon be built in Nagar Panchayat Kirtinagar

नगर पंचायत कीर्तिनगर में जल्द बनेगी पार्किंग

Tue, 01 Jun 2021 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Parking will soon be built in Nagar Panchayat Kirtinagar
नगर पंचायत कीर्तिनगर में जल्द ही पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। 1 करोड़ 84 लाख 80 हजार की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के बाद मुख्यमंत्री ने पार्किंग का शिलान्यास किया है। नगर पंचायत अध्यक्षा कैलाशी देवी जाखी ने बताया कि तहसील और ब्लाक मुख्यालय होने से लोगों को आए दिन वाहन पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ रहा था। लोगों को करीब एक किमी दूर वाहन पार्क करने पड़ते थे। बाजार में जाम की समस्या के साथ ही व्यापारियों को भी खासा नुकसान हो रहा था। जाखी ने बताया कि कीर्तिनगर पुराना मोटर पुल के समीप इंदिरा गांधी पार्क को तोड़कर उसके प्रथम तल पर 100 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग का निर्माण करवाया जा रहा है। द्वितीय तल में इंदिरा गांधी पार्क बनाया जाएगा। वहीं उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के सहायक अभियंता इरसाद हसन का कहना है कि निविदा खुल चुकी है। ठेकेदार के कागजों की तकनीकी जांच की जा रही है। स्वीकृति के बाद अनुबंध की कार्रवाई शुरू की जाएगी। निर्माण कार्य में दो साल लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed