{"_id":"61a8cd2aa89cb8363d2ffd4d","slug":"panchayat-representatives-enraged-by-the-absence-of-officers-shrinagar-news-drn3976359125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की गैरहाजिरी से भड़के पंचायत प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की गैरहाजिरी से भड़के पंचायत प्रतिनिधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में आयोजित बीडीसी (क्षेत्र पंचायत समिति) की बैठक में सक्षम अधिकारियों की गैर मौजूदगी से गुस्साए ब्लॉक प्रमुख व सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया। सदस्य सदन में शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल गए।
देवप्रयाग ब्लॉक में लंबे समय बाद बीडीसी बैठक बुलाई गई। ब्लॉक सभागार हिंडोलाखाल में ब्लॉक प्रमुख सूरज पाठक जब बैठक की अध्यक्षता करने पहुुंचे, तो वहां अधिकांश विभागों के सक्षम अधिकारियों को नदारद पाया। जेई स्तर के अधिकारियों को आया देख ब्लॉक प्रमुख भड़क उठे और वह अपनी सीट पर न बैठकर सदन में सदस्यों के बीच जाकर बैठ गए। प्रमुख ने रोष जताया कि अधिकारी पंचायतों के विकास के प्रति गंभीर नहीं है।
ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष सोबन सिंह और संगठन के जिला उपाध्यक्ष अरविंद जियाल ने कहा कि सक्षम अधिकारियों के नहीं आने से जन समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकल पाता। इसके बाद सदन में मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू करते बैठक का बहिष्कार कर दिया। ब्लॉक प्रमुख सहित सभी सदस्य सदन से बाहर निकल गए। सदन में मौजूद जिला विकास अधिकारी व बीडीओ सोनम गुप्ता ने सदस्यों को मनाने की कोशिश की। लेकिन सदस्य नहीं माने। इसके पश्चात प्रधान संगठन अध्यक्ष सोबन सिंह की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक प्रमुख ने आगामी सात दिसंबर को दोबारा बीडीसी बैठक आयोजित करने की घोषणा की।