फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pahadi Dagadya Committee distributed educational material

Pauri News: पहाड़ी दगड़या समिति ने वितरित की शैक्षणिक सामग्री

Tue, 09 Dec 2025 04:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 09 Dec 2025 04:25 PM IST
विज्ञापन
Pahadi Dagadya Committee distributed educational material
पौड़ी। सामाजिक संस्था पहाड़ी दगड़या समिति ने विकासखंड थलीसैंण के दुर्गा इंटरमीडिएट कॉलेज कल्याणखाल में छात्रों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जयवीर बिष्ट ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने करना चाहिए। इस दौरान छात्रों को स्कूल ड्रेस, बैग, जूते व शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान कमल किशोर, मोहन, दिनेश चंद्र द्विवेदी, राजे सिंह रावत, भूमिपाल सिंह, पप्पू राम, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, तेल व प्राकृतिक गैस निगम व बुद्धम सेवा समिति देहरादून के सहयोग से एकेश्वर विकासखंड के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मवाणीधार में विद्यालय को कुर्सी-मेज प्रदान की गई। प्रधानाचार्य संदीप मैंदौला ने कहा समिति की ओर से प्रदेश के दुर्गम विद्यालयों में फर्नीचर व शैक्षणिक सामग्री देकर आधारभूत व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed