फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Padyatra from Gomukh to Ganga Sagar reached the city of Sangam

गोमुख से गंगा सागर तक की पदयात्रा पहुंची संगम नगरी

Fri, 19 Nov 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Padyatra from Gomukh to Ganga Sagar reached the city of Sangam
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त युवा अतुल चौकस गोमुख से गंगा सागर तक पदयात्रा पर निकले हैं। 205 किमी चलकर वह बृहस्पतिवार रात को गंगा तीर्थ देवप्रयाग पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि वह यात्रा के दौरान गंगाजल और आंकड़े भी एकत्रित कर रहे हैं। उन्हें वह परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों को सौंपेंगे।
विज्ञापन

कंप्यूटर इंजीनियर अतुल ने बताया कि गंगा पदयात्रा के लिए अवसाद पीड़ित पत्नी की असमय मृत्यु ने प्रेरित किया। उन्होंने संगम को मानसिक शांति देने वाला आध्यात्मिक स्थान बताया। उन्होंने बताया कि पदयात्रा के दौरान वे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल में लोगों को जीवन का महत्व समझाकर उन्हें आत्महत्या जैसा कदम उठाने से रोकेंगे। उन्होंने बताया कि अवसाद ग्रस्त लोगों के लिए उनकी मानसिक अस्पताल बनाने की भी योजना है। इसके लिए वह धनराशि भी जुटा रहे हैं। थार मरुस्थल को पार कर चुके अतुल के अनुसार वह गंगा पद यात्रा का वृत्तचित्र भी तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed