फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pabou's Abhilash first in Under-14's 800 meters race

Pauri News: अंडर-14 की 800 मीटर दौड़ में पाबौ के अभिलाष प्रथम

Fri, 16 Dec 2022 08:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 08:41 PM IST
विज्ञापन
Pabou's Abhilash first in Under-14's 800 meters race
जिला मुख्यालय पौड़ी में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हो गया है। इस दौरान हुई अंडर-14 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पाबौ के अभिलाष ने पहला, द्वारीखाल के कृष्णा रावत ने दूसरा व पौड़ी के राकेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कंडोलिया खेल मैदान में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ खेल प्रतिभाओं के सपनों को पंख दे रहा है। विधायक ने इस दौरान मार्चपास्ट की सलामी ली। प्रतियोगिता में जिले के 15 ब्लॉकों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान हुई खेल महाकुंभ की अंडर 21 बालक वर्ग की 800 मी. दौड़ में दुगड्डा के शिवेंद्र ने पहला, जयहरीखाल के अंकित ने दूसरा व पाबौ के विवेक ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-17 बालक वर्ग में पौड़ी का कमल प्रथम, रिखणीखाल का देवांशु द्वितीय व द्वारीखाल का आयुष तृतीय स्थान पर रहा। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी कुशलानंद गैरोला, ब्लाक प्रमुख पौड़ी दीपक कुकसाल, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, खेल समन्वयक योगंबर नेगी, ओपी जुगरान, भारत भूषण नेगी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन केशर सिंह असवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed