फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   'Oxygen plant to be set up soon in district hospital'

‘जिला अस्पताल में जल्द स्थापित होगा ऑक्सीन प्लांट’

Mon, 24 May 2021 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
'Oxygen plant to be set up soon in district hospital'
विधायक मुकेश कोली ने कहा कि जिला अस्पताल में जल्द ही एक हजार एलपीएम का ऑक्सीन प्लांट स्थापित किया जाएगा। प्लांट की स्वीकृति मिल चुकी है और स्थल का चयन भी कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकार की ओर से सभी इंतजार पुख्ता किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक मुकेश कोली ने जिला अस्पताल, जीआईसी नगर टीकाकरण केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोट का निरीक्षण किया। उन्होंने पीपीई किट पहनकर जिला अस्पताल में कोविड संक्रमित मरीजों का हाल भी जाना। वहीं विधायक ने कहा कि सीएचसी कोट के लिए सभी आवश्यक उपकरण दो दिन में उपलब्ध कराए जाएंगे। डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि जिला अस्पताल के 70 कोविड बेड को बढ़ाकर 165 करने की स्वीकृति मिल चुकी है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि कोविड वार्ड के बाहर चार्ट लगाना सुनिश्चित करें, जिसमें ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर एवं कर्मचारियों का नाम लिखा हो। उन्होंने बताया कि शासन की स्वीकृति मिलते ही ग्राम प्रधान, निर्वाचित सदस्यों, सस्ता-गल्ला विक्रेता व अन्य सभी फ्रंट लाइन वर्करों का भी कोविड टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, ब्लाक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, सीएमओ डा. मनोज शर्मा, एसीएमओ डा. अशोक तोमर, सीएमएस पौड़ी डा. रमेश राणा, डा. मनप्रीत, सुषमा रावत, क्रांति किशोर, राजेंद्र रावत और रीना रौथाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed