{"_id":"5e35b0048ebc3ebfea693edd","slug":"opposition-to-the-closure-of-joshi-market-road-in-chauras-campus-shrinagar-news-drn3346967198","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरास परिसर में जोशी मार्केट मार्ग को बंद करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरास परिसर में जोशी मार्केट मार्ग को बंद करने का विरोध
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर में जोशी मार्केट से परिसर के अंदर आने वाले रास्ते को बंद करने की कार्रवाई विफल हो गई। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद विवि की टीम को लौटना पड़ा।
गढ़वाल विवि के चौरास परिसर की सीमा से लगे जोशी मार्केट में सुरक्षा दीवार से एक छोटा मार्ग बना हुआ है। मार्ग से छात्र और स्थानीय लोग आवाजाही करते हैं। दिक्कत यह है कि मार्ग का प्रयोग करने से लोग परिसर के बीच से गुजरते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से विवि प्रशासन मार्ग को बंद करना चाहता है, लेकिन हर बार स्थानीय लोगों के विरोध की वजह से पीछे हटना पड़ता है।
दो दिन पूर्व विवि प्रशासन ने एक बार फिर मार्ग को बंद करने की कोशिश की। इसकी भनक लगते ही स्थानीय लोग पहुंच गए। उन्होंने कहा कि मार्ग से कई सालों से चल रहे हैं। उन्होंने विवि को जमीन दी। ऐसे में रास्ता बंद करना अनुचित है। विवि के अमीन संतोष ममर्गाइं ने बताया कि जोशी मार्केट से विवि में आने वाला रास्ता बंद किया जाएगा। पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में रास्ता बंद कराया जाएगा। ब्यूरो