{"_id":"613e21078ebc3e35f95d2f4f","slug":"opposition-to-opening-accounts-in-sbi-and-canara-bank-shrinagar-news-drn3901889171","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई और केनरा बैंक में खाते खोलने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई और केनरा बैंक में खाते खोलने का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शाखा कीर्तिनगर ने राज्य परियोजना निदेशक के 2 व 9 सितंबर को जारी आदेश को प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति के विपरीत बताया है। संघ ने शासन से एसबीआई और केनरा बैंक में खाते खोलने की बाध्यता को समाप्त कर पूर्व की भांति जिला सहकारी बैंक में खातों के संचालन की मांग की है।
रविवार को शिक्षक संघ की आयोजित बैठक में शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति बड़ी विकट है। यहां एसबीआई व केनरा बैंक की शाखाएं सभी जगह उपलब्ध नहीं है। इन बैंकों में खाते खोले गए तो शिक्षकों को उनके संचालन के लिए 50 से 60 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। एमडीएम के खातों के संचालन के लिए हर माह बैंक जाना पड़ता है। इससे धन और समय दोनों की बर्बादी होगी। इसके अलावा इन खातों का संचालन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के द्वारा भी किया जाना है। उनका पेन कार्ड बनाने की बड़ी समस्या है। शिक्षकों ने क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए राज्य परियोजना निदेशक से बैंक खातों को पूर्व की भांति जिला सहकारी बैंकों में ही रखे जाने की मांग की है। बैठक में शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री टिहरी किशोर सजवाण, बीर सिंह कोहली, सतीश फोंदणी, मोहन सिंह भंडारी, ब्रजभूषण उनियाल, मानकी शाह आदि मौजूद थे।