फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Opposition leaders engaged in mutual quarrels: Maharaj

विपक्षी नेता आपसी झगड़ों में मशगूल : महाराज

Fri, 24 Dec 2021 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Opposition leaders engaged in mutual quarrels: Maharaj
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विपक्षी नेता आपसी झगड़ों में उलझकर रह गए हैं। जबकि, भाजपा सरकार प्रदेश में विकास कार्यों की श्रृंखला तैयार करने में लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विकास खंड पाबौ के गडिगांव में शौर्य चक्र विजेता शहीद ध्यान सिंह नेगी स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने जीआईसी गडिगांव के अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण भी किया। इस दौरान महाराज ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, महिला मंगल दल, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, खंड विकास अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी सहित अनेक लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने जीआईसी गडिगांव का नाम शौर्य चक्र विजेता शहीद ध्यान सिंह नेगी के नाम से किए जाने और विद्यालय में अन्य कार्यों के लिए 1 लाख की धनराशि दिए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर शहीद ध्यान सिंह नेगी की पत्नी सुलोचना देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पोखड़ा महिपाल सिंह, एकेश्वर सतराज सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सोवन सिंह, बीडीओ पाबौ टीएस रावत, बीईओ अयाजुद्दीन, मुकेश कंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed