फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Opponents of Municipal Corporation are seeking votes today: Dr. Dhan Singh Rawat

नगर निगम के विरोधी आज वोट मांग रहे: डॉ़ धन सिंह रावत

Mon, 30 Dec 2024 11:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Opponents of Municipal Corporation are seeking votes today: Dr. Dhan Singh Rawat

विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय की नामांकन रैली में बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए। रैली में कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत व पार्टी संगठन के पदाधिकारी भी शामिल रहे।रैली से पूर्व रामलीला मैदान में आयोजित सभा में कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेसी नहीं चाहते थे कि श्रीनगर नगर निगम बने। अब नगर निगम के चुनाव में वही मेयर व पार्षदों के लिए वोट मांग रहे हैं। कहा कि भाजपा प्रत्याशी आशा उपाध्याय की जीत होने पर नगर निगम को नंबर वन बनाने के लिए काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा , कांग्रेस तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति करती है और टाॅर्च लेकर पार्षद प्रत्याशियों को ढूंढ रही है। उन्होंने विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि जितने काम श्रीनगर में हुए उतने कहीं नहीं हुए हैं। कहा 200 करोड़ के प्रोजेक्ट से नगर निगम में सीवर लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। वह नगर निगम के 40 के 40 वार्डों में वोट मांगने जाएंगे। मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, नगर निगम चुनाव प्रभारी रमेश गड़िया, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल किशोर, जिला महामंत्री शशि रतूड़ी, जिला मंत्री गिरीश पैन्यूली, अतर सिंह असवाल, राकेश ध्यानी, विकास कुकरेती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed