{"_id":"69049db0f06b7a7197000e7d","slug":"operation-health-padyatra-left-for-kodiyala-pauri-news-c-53-1-sdrn1038-117939-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ऑपरेशन स्वास्थ्य पदयात्रा कौडियाला के लिए हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ऑपरेशन स्वास्थ्य पदयात्रा कौडियाला के लिए हुई रवाना
Fri, 31 Oct 2025 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 31 Oct 2025 04:59 PM IST
विज्ञापन
देवप्रयाग। उत्तराखंड के जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की मांग के लिएचौखुटिया से चली पदयात्रा शुक्रवार को देवप्रयाग से कौडियाला के लिए रवाना हुई। पूर्व सैनिक भुवन कठियात ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड के जनमानस को उनका स्वास्थ्य सुविधा का मौलिक अधिकार दिलाना है। दो अक्तूबर से चौखुटिया में आमरण अनशन भी चल रहा है। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि यह यात्रा जनता की आवाज है। युवा नेता आशीष नेगी कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के 25 वर्ष बाद भी अस्पतालों में मानकों के अनुसार सुविधाएं नहीं है और ना ही विशेषज्ञ डॉक्टर हैं।
विज्ञापन