फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Online summer internship course started in Garhwal University

गढ़वाल विवि में ऑनलाइन ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कोर्स शुरू

Tue, 01 Jun 2021 09:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Online summer internship course started in Garhwal University
गढ़वाल विवि की इंस्टीट्यूट इनोवेशन सेल की ओर से शोध में नवाचार एवं रचनात्मकता विषय पर आठ सप्ताह का ग्रीष्मकालीन ऑनलाइन इंटर्नशिप कोर्स शुरू हो गया है। इसके लिए कुल 567 आवेदकों में से 201 का चयन किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. आलोक सागर गौतम ने बताया कि इस कार्यक्रम में विवि के 32 प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसरों की ओर से प्रतिभागियों को अहम जानकारी दी जाएगी। मंगलवार को मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो. एसपी काला ने ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूप रेखा पर प्रकाश डाला। इस मौके पर महिपाल सिंह रावत, पवन कोठियाल, आईआईसी सेल के निदेशक प्रो. अतुल ध्यानी, डॉ. सुधीर कुमार चतुर्वेदी, डॉ. श्वेता वर्मा, डॉ. सुधीर कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed