फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Online registration for NSS B & C certificate exam begins

Pauri News: एनएसएस बी एवं सी प्रमाणपत्र परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

Sat, 08 Aug 2026 04:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
Online registration for NSS B & C certificate exam begins
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ ने लंबे समय से लंबित बी और सी प्रमाणपत्र परीक्षा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सत्र 2020-21 से 2025-26 तक के पात्र एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण समर्थ पोर्टल पर शुरू कर दिया गया है। पात्र स्वयंसेवी 24 अगस्त तक पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

एनएसएस समन्वयक डॉ. राकेश सिंह नेगी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बी और सी प्रमाणपत्र परीक्षा आयोजित नहीं हो पाई थी। इससे कई स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं प्रमाणपत्र प्राप्त करने से वंचित रह गए थे। ऐसे सभी पात्र स्वयंसेवियों को एक अवसर देने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय एनएसएस प्रकोष्ठ ने इस बार परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि लंबित परीक्षा का आयोजन उनकी प्राथमिकताओं में शामिल था और विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि तक नियमित सेवा प्रदान करने और विशेष शिविरों में प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवी बी और सी प्रमाणपत्र परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा के बाद सफल स्वयंसेवियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed