फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Online application for the first semester exam from one

प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन एक से

Sat, 29 May 2021 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Online application for the first semester exam from one
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय में सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) प्रणाली के अंतर्गत स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर और अंक सुधार परीक्षा प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक जून से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरे जाएंगे। परीक्षा आवेदनपत्र भरे जाने एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में विषम सेमेस्टर (तृतीय, पंचम, सप्तम एवं नवम) की परीक्षाएं कोरोना की दूसरी लहर से पूर्व शुरू हो गई थीं, लेकिन बीच में कुंभ एवं कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले देख परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं, जबकि प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया गया था। सत्र में देरी होते देख छात्र-छात्राएं भी प्रथम सेमेस्टर सहित अन्य विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाने की मांग कर रहे थे। लंबी इंतजारी के बाद शनिवार को विवि ने यूजी व पीजी की मुख्य/व्यवसायिक परीक्षा और अंक सुधार परीक्षा प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि के परीक्षा नियंत्रक अरुण रावत ने बताया कि एक जून से ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जा सकते हैं। फार्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून है। ऑनलाइन फार्म में उपलब्ध लिंक के माध्यम से परीक्षा शुल्क भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र भरने एवं फीस जमा करने की रसीद की प्रति छात्रों को 25 जून तक अपने संस्थान/परिसर में जमा करानी होगी। महाविद्यालय/संस्थान/परिसर सत्यापन करने के पश्चात नामांकन आवेदनपत्र व प्रमाणित रोल लिस्ट 30 जून तक विवि में जमा कराएंगे। महाविद्यालय/परिसर/संस्थान की स्वीकृति/सत्यापन के बाद छात्र अपना प्रवेशपत्र एवं नामांकन आवेदनपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed