फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   One more chance for affiliation extension, apply till 19

संबद्धता के लिए अब 19 जनवरी तक का वक्त

Sat, 15 Jan 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
One more chance for affiliation extension, apply till 19
श्रीनगर। गढ़वाल केेंद्रीय विश्वविद्यालय ने संबद्ध संस्थानों/कॉलेजों को एफिलेशन मॉड्यूल के माध्यम से संबद्धता विस्तारण के लिए आवेदन करने का एक और मौका दे दिया है। संबंधित संस्थान/कॉलेज 19 जनवरी तक मॉड्यूल में आवेदनपत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि से संबद्ध कपितय संस्थान/कॉलेज संबद्धता विस्तारण कराने के लिए तैयार नहीं है। संबद्धता विस्तारण के लिए विवि ने एफिलेशन मॉड्यूल बनाया है। इसके माध्यम से संस्थान संबद्धता विस्तारण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विवि ने फीस तय की है। विवि की ओर से गत वर्ष सितंबर में अधिसूचना जारी कर संबद्ध संस्थानों / कॉलेजों को सत्र 2020-21 के संबद्धता विस्तारण के लिए आवेदनपत्र जमा करने के निर्देश दिए थे, लेेकिन कई संस्थानों ने आवेदन नहीं किया। इसके बाद विवि ने संबंधित संस्थानों को 10 जनवरी तक आवेदन करने का मौका दिया, लेकिन कुछ संस्थानों ने अभी भी एफिलेशन मॉड्यूल में पंजीकरण नहीं करवाया। तत्पश्चात विवि के कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी ने 14 जनवरी को आदेश जारी करते हुए संबंधित संस्थानों को 5 दिन का समय दिया है। विवि के अनुसार, छात्र हित में समय विस्तार करते हुए 19 जनवरी शाम 5 बजे तक का वक्त दिया गया है। विवि की ओर से दिए गए समयावधि के अंतर्गत पंजीकरण न करवाने पर यह मान लिया जाएगा कि कॉलेज प्रबंधन विवि से अस्थायी संबद्धता विस्तारीकरण का इच्छुक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed