फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   One and a half feet of small intestine was cut and stitched

छोटी आंत का डेढ़ फीट हिस्सा काटकर सिला

Tue, 30 Jun 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
One and a half feet of small intestine was cut and stitched
श्रीनगर। चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल मजदूर की जान डॉक्टरों ने बचा ली। हमले में मजदूर की आंतों कई जगह से कट गई थी। सर्जन डॉ. श्वेताभ प्रधान ने आंत का डेढ़ फीट हिस्सा काटकर सिला। फिलहाल मरीज की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के ऊखीमठ से एक 35 वर्षीय मजदूर परमेश्वर (मूल रुप से आजमगढ़ निवासी) को लहुलुहान हालात में राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया।
विज्ञापन

मजदूर को उसके रिश्तेदार ने चाकू से वारकर घायल कर दिया था। यहां सर्जन डॉ. श्वेताभ प्रधान ने उसकी जांच की। मजदूर के पेट पर दांयी ओर चाकू के वार से लगभग 10 इंच का घाव बन गया। पेट की चमड़ी और मांस पेशियां कट गई थीं। अंतड़ियां बाहर आ गई थीं। छोटी आंत का लगभग डेढ़ फीट भाग जगह-जगह चाकू के वार से कट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रधान ने बताया कि अत्यधिक खून बहने से घायल व्यक्ति का हीमोग्लोबिन पांच एमजी रह गया था। ऐसे में उसका ऑपरेशन नहीं किया जा सकता था। इसलिए पहले उसे चार यूनिट खून चढ़ाया गया। जब उसका हीमोग्लोबिन और ब्लडप्रेशर सामान्य हुआ, तब सुबह नौ बजे ऑपरेशन की तैयारी की गई।
एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र सिंह ने उसे बेहोश कर दिया। लगभग तीन घंटे तक चले ऑपरेशन में आंत का डेढ़ फीट भाग हटाते हुए दो जगह जोड़ा गया। तत्पश्चात घाव को सिला गया।

डॉ. प्रधान ने बताया कि छोटी आंत 10 फीट लंबी होती है। इसलिए इसे काटकर छोटा करने से ज्यादा नुकसान नहीं होता है। मजदूर की हालात स्थिर है। हालांकि दो-तीन दिन में रिकवरी के बारे में पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि मरीज की किस्मत अच्छी थी कि वह अस्पताल वक्त पर पहुंच गया और छोटी आंत के अलावा शरीर के अंदरुनी हिस्से में कहीं चोट नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed