फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   one accused arrested with charas

चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Jan 2022 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
one accused arrested with charas
पुलिस की ओर से अपराध व तस्करी के खिलाफ चेकिंग अभियान तेज किया गया है, जिसके तहत एक आरोपी को 750 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि कई अपराधों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में क्षेत्राधिकारी श्यामदत्त नौटियाल ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक रणवीर चंद रमोला व उप निरीक्षक मनोज रावत ने सोमवार को बिलकेदार में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अरोपी धर्मवीर बुटोला (35) निवासी धनचड़ा बिलकेदार पट्टी रावतस्यू जनपद पौड़ी गढ़वाल के वाहन की तलाशी ली गई, जिससे 750 ग्राम चरस के साथ उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ धारा 110 (जी) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई गतिमान है। श्रीकोट गंगानाली श्रीनगर निवासी योगेंद्र सिंह रावत के खिलाफ पांच आपराधिक मामले पंजीकृत हैं, जबकि डांग श्रीनगर निवासी चंद्र प्रकाश जोशी के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed