{"_id":"66f06659589055d035078af4","slug":"officers-should-inspect-x-ray-and-ultrasound-in-hospitals-dm-pauri-news-c-5-1-gkp1010-507968-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड का निरीक्षण करें अफसर : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड का निरीक्षण करें अफसर : डीएम
विज्ञापन
पौड़ी। चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कोटद्वार स्थित चंद्रमोहन सिंह नेगी राजकीय बेस चिकित्सालय में विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के लिए इस वित्तीय वर्ष चार करोड़ 65 लाख धनराशि अनुमोदित की। इस मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को अस्पतालों में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य जरूरी उपकरणों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने सीएमएस कोटद्वार को अस्पताल में मरीजों की सुविधा को लेकर अस्पताल के उपकरणों को अपग्रेड करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता बरतने के साथ ही चिकित्सालय की एंबुलेंस व गैराज को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने अफसरों से बीते साल व अभी तक की उपलब्धियों की रिपोर्ट तलब की। डीएम ने सभी अस्पतालों में दवा स्टॉक रखने के साथ ही तीमारदारों के लिए भी सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, सीटीओ गिरीश चंद्र, सीएमएस कोटद्वार डॉ. विजयेश भारद्वाज, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर और टीओ भुवनेश्वर चंद्र आदि शामिल रहे। संवाद