फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Offensive video of teenager went viral on social media

किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल

Thu, 29 Jul 2021 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Offensive video of teenager went viral on social media
कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो, धमकी देने व वीडियो वायरल करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र पौड़ी के एक युवक ने एक किशोरी को पहले आपत्तिजनक वीडियो बनाने के लिए उकसाया। इसके बाद चालाकी से सोशल मीडिया के जरिए किशोरी से वीडियो मंगा लिया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। किशोरी के दबाव में न आने पर युवक ने वह आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इसके बाद किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो किशोरी की मां ने कोतवाली पौड़ी में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो, धमकी देने व वीडियो वायरल करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसआई कोतवाली पौड़ी महेश रावत ने बताया कि मामले की जांच एसआई पूनम शाह को सौंप दी गई है। मामले में जांच कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed