फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   OFC cut off due to hill fall, internet service disrupted

पहाड़ी गिरने से कटी ओएफसी, इंटरनेट सेवा हुई बाधित

Wed, 28 Jul 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
OFC cut off due to hill fall, internet service disrupted
गंगात्री हाईवे पर बंदरकोट के समीप पहाड़ी गिरने से ओएफसी कट गई जिससे जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में दोपहर डेढ़ बजे के बाद इंटरनेट सेवा बाधित हो गई। संचार सेवा प्रभावित होने से एटीएम भी ठप हो गए, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) की स्थिति बहुत खराब है। यहां बीएसएनएल की संचार सेवा सुचारु रूप से काम नहीं करती है। बुधवार को खराब मौसम ने निगम की संचार सेवा ठप कर दी। दोपहर डेढ़ बजे से यहां इंटरनेट सेवा बाधित हो गई। ऐसे में उपभोक्ताओं ने निजी कंपनियों का सहारा लिया, लेकिन निजी कंपनियों की इंटरनेट सेवा भी धोखा दे गई। इंटरनेट सेवा बाधित होने से सूचनाओं के आदान-प्रदान में दिक्कत हुई। फॉल्ट आने की वजह से एटीएम के सर्वर भी डाउन हो गए, जिससे ग्राहक उपभोक्ता धनराशि नहीं निकाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed