फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Occupation of Officers on Electricity Stalled.

बिजली ठप होने पर किया अधिकारियों का घेराव

Mon, 29 May 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Mon, 29 May 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन

आंधी तूफान के कारण एक सप्ताह से कई पट्टियों में बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को लाइनों का जायजा लेने के लिए निकली ऊर्जा निगम की टीम को पाबौ में लोगों ने घेर दिया। पाबौ राठ क्षेत्र घुड़दौड़स्यूं, बालिकंडारस्यू,  ढाईजुली, विड़ोलस्यूं और कंडारस्यूं पट्टी में बिजली लाइन में फाल्ट आने के चलते एक सप्ताह कई गांव अंधेरे में डूबे हैं। 

विज्ञापन


घुड़दौड़स्यूं के अंतर्गत पटोटी, सिंवाल, पिनानी, चरगाड़, जबरोली, गड़िगांव सहित स्योली खंड, त्रिरपालीसैंण, बुरांसी, सैंजी के सैकड़ों गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। सब स्टेशन चिपलघाट से राठ क्षेत्र जुड़ा हुआ है। शादी का सीजन होने के कारण लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। उपभोक्ता मणकोली निवासी रूप सिंह, मिलई निवासी भूपेंद्र रावत, पटोटी निवासी मनोज सिंह साहू, ताजबर सिंह व बरसुडी निवासी नंदराम पोखरियाल, सकनियाणा निवासी पातीराम जुयाल, कुलबीर सिंह, निसणी निवासी मंगल सिंह ने कहा कि ऊर्जा निगम जल्द विद्युत सप्लाई करने का आश्वासन दे रहा है, लेकिन सप्लाई अब तक चालू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सुशील कुमार ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि जल्द विद्युत सप्लाई चालू की जाए। वहीं अधिशासी अभियंता अभिनव रावत ने बताया की सिमारखाल से चिपलघाट सब स्टेशन की 45 किलोमीटर से अधिक लंबाई होने से अधिक दिक्कतें आ रही हैं। वहीं घुड़दौड़स्यूं में लंबी लाइन होने के कारण लाइन जगह-जगह टूट जाती है। जगह-जगह लाइन में पेड़ गिरे हैं और बुवाखाल से चिपलघाट सब स्टेशन के लिए नई विद्युत लाइनों के लिए टेंडर डाले जा रहे हैं। जल्दी ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed