फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Number of booths increased to 947 in Pauri district

पौड़ी जिले में बूथों की संख्या बढ़कर हुई 947

Mon, 17 Jan 2022 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Number of booths increased to 947 in Pauri district
पौड़ी। जनपद पौड़ी की छह विधान सभाओं में अब मतदान बूथों की संख्या बढ़कर 947 हो गई है। इससे पहले जिले में 944 बूथ थे। जिला निर्वाचन विभाग ने आयोग से एक बूथ पर 1250 से अधिक मतदाता होने पर तीन सहायक बूथ बनाए जाने की अनुमति मांगी थी, जिसे आयोग ने स्वीकार कर लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जोगदंडे ने बताया कि एक विधानसभा क्षेत्र में एक प्रत्याशी अधिक 40 लाख की धनराशि खर्च कर सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति की बैठक ली। उन्होंने बताया कि जिले की छह विधान सभाओं में 18 हजार 475 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं। इसके अलावा 5572 मतदाता दिव्यांग हैं। इन बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी जाएगी। बताया कि कहा कि चैबट्टाखाल विधानसभा में खाल्यूंडांडा बूथ को राउमावि खाल्यूंडांडा तथा कोटद्वार विधानसभा के पदमपुर सुखरौं बूथ को एसजीआरआर पदमपुर सुखरौं में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि 1250 से अधिक मतदाता होने के चलते लैंसडौन विधानसभा के लैंसडौन बूथ संख्या 8 का सहायक मतदेय स्थल लैंसडौन कक्ष संख्या-2, कोटद्वार विधानसभा के बूथ पदमपुर कक्ष संख्या-4 का सहायक बूथ 12 अ पदमपुर कक्ष संख्या-5 और 119 कलालघाटी प्रथम दक्षिणी भाग का सहायक बूथ 119 अ कलालघाटी कक्ष संख्या-2 को बनाया गया है। जिसके बाद जिले में बूथों की संख्या 944 से बढ़कर 947 हो गई है। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए सभी तैयारियों कर ली गई हैं, प्रत्याशी 21 से 28 जनवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। साथ ही नामांकन की ऑनलाइन सुविधा भी प्रदान की गई है। उन्होंने पत्रकारों से कयास से भरी, भ्रमित करने वाली या पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग से दूर रहने की अपील भी की। बैठक में उप जिना निर्वाचन अधिकारी व एडीएम इला गिरी, एमसीएमसी नोडल अधिकारी एसके राय, वरिष्ठ पत्रकार राकेश रमण शुक्ला, गुरुवेंद्र नेगी, अनिल बहुगुणा, डा. वीपी बलोदी, मनोहर बिष्ट, सिद्घांत उनियाल, कुलदीप बिष्ट, मुकेश बछेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed