फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   NTA exam center to be built in Garhwal University

गढ़़वाल विवि में एनटीए के परीक्षा केंद्र स्थापित करने की कवायद

Sat, 02 Jul 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
NTA exam center to be built in Garhwal University
यदि एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय में एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी) की जरूरत के अनुसार स्थान मिलता है, तो भविष्य में केंद्र व राज्यों के उच्च शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए यहां परीक्षाएं होने लगेंगी। एनटीए की ओर से इस संबंध में पत्र मिलने के बाद गढ़वाल विवि अपने परिसर में ऐसे स्थान की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में एनटीए अखिल भारतीय आधार पर विभिन्न राज्य और केंद्र सरकार के विभागों व कॉलेजों आदि के लिए प्रवेश, भर्ती और पात्रता परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस साल से केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश परीक्षा का जिम्मा भी एनटीए को मिला है, लेकिन अभी यहां एनटीए का परीक्षा केंद्र नहीं है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए एनटीए के महानिदेशक डॉ. विनीत जोशी ने विश्वविद्यालयों को पत्र भेजे हैं। पत्र में उन्होंने कहा है कि एनटीए को चुनिंदा उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु पूरे भारत में ऑनलाइन परीक्षण और मूल्यांकन करने का काम सौंपा है। यह परीक्षण ऑनलाइन/सीबीटी (कंप्यूटर आधारित) होगा। इसके लिए डिजीटल बुनियादी ढांचे की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनटीए को देशभर के लगभग 600 से ऊपर जिलों में ऑनलाइन परीक्षा/ सीबीटी के लिए परीक्षा केंद्र की जरूरत है। इन केंद्रों में एक पाली में लगभग दो लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र में लगभग 250 सीटों की जरूरत होगी।
परीक्षा केंद्रों का नेटवर्क स्थापित करने के लिए एक केंद्र में न्यूनतम 6500 वर्ग फीट जगह की आवश्यकता है। यह स्थान एक साथ होना चाहिए। इस स्थान में एनटीए की ओर से परीक्षा आयोजित करने के लिए आईटी (सूचना तकनीकी) बुनियादी ढांचा स्थापित किया जाएगा।

सीयूईटी (विवि संयुक्त प्रवेश परीक्षा) के नोडल अधिकारी प्रो. अनिल नौटियाल ने बताया कि एनटीए के अनुसार परीक्षा केंद्र स्थापित करने में आने वाला सारा खर्चा एनटीए वहन करेगा। केंद्र का प्रयोग विवि अपने कार्यों के लिए भी कर सकेगा। उन्होंने बताया कि विवि के चौरास परिसर में ऐसे भवन की तलाश की जा रही है, जिसमें एक साथ 6500 वर्ग फीट जगह उपलब्ध हो। स्थान की उपलब्धता होने पर एनटीए की ओर से दिए गए फार्मेट में सूचना भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed