फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   NSUI occupies the president in BGR campus

अध्यक्ष एनएसयूआई और सचिव पद पर जय हो ने फहराया जीत का परचम

Tue, 03 Sep 2019 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
NSUI occupies the president in BGR campus
पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सहसचिव पदों पर भी एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, जबकि सचिव का पद जय हो ग्रुप की झोेली में गया है। सहायक चुनाव अधिकारी प्रो. यूसी गैरोला ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। निर्वाचित अभाविप व एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

परिसर में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आस्कर रावत ने आर्यन ग्रुप के अतुल गुसाईं को 243 मतों से पराजित किया। आस्कर रावत को 663 और अतुल गुसाईं को 420 मत पड़े। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के सचिन रावत ने आर्यन ग्रुप के किशन चंद्र जुयाल को 384 मतों से हराकर जीत हासिल की। सचिन रावत को 716 और किशन चंद्र जुयाल को 332 मत मिले। विवि प्रतिनिधि पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नितिन रावत ने जय हो ग्रुप के अंकित सुंदरियाल को 265 मतों से पराजित किया। नितिन रावत को 674 और अंकित सुंदरियाल को 409 मत प्राप्त हुए। छात्रसंघ के तीन पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इनमें छात्रसंघ सचिव पद पर जय हो ग्रुप के गोपाल नेगी, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के विमल कुमार और सहसचिव पद पर एनएसयूआई के ही अमित नेगी शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्य पद पर रजनी बिष्ट व अर्जना बिष्ट चुनी गई। सहायक चुनाव अधिकारी प्रो. यूसी गैरोला ने बताया कि छात्रसंघ के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व विवि प्रतिनिधि पद के लिए कुल 1094 मतदाताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed