फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Now the Pali culvert area will be beautified

अब पाली पुलिया क्षेत्र का होगा सौंदर्यकरण

Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Now the Pali culvert area will be beautified
तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की पसंद मलेथा-टिहरी-गंगोत्री हाईवे पर स्थित पाली पुलिया क्षेत्र का अब सौंदर्यीकरण किया जाएगा। अमर उजाला ने चारधाम यात्रा पर पहुंचने वाले यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं को देखते हुए समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद सरकार की अमृत सरोवर योजना के तहत यहां पर करीब 15 लाख की लागत से 67 मीटर लंबी झील का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

अमर अजाला ने अपने 2 जून के अंक में पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की पसंद बनी पाली पुलिया शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद इसे अमृत सरोवर योजना में शामिल किया गया है। बृहस्पतिवार को खंड विकास अधिकारी कीर्तिनगर सुमन लता व ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह महर ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि करीब 15 लाख की लागत से बनाए जाने वाली 67 मीटर लंबी झील तीन पार्टों में बनाई जा रही है, जिसमें स्नान के साथ ही नौकायन भी किया जाएगा। झील के निर्माण में 12.20 लाख मनरेगा, 2.50 लाख कृषि विभाग और 30 हजार राज्य वित्त से खर्च किए जाएंगे। खंड विकास अधिकारी सुमन ने बताया कि झील निर्माण के साथ ही यहां पर यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए शौचालय और चेजिंग रूम सहित यात्री शेड आदि का निर्माण कार्य किए जाने का भी प्रयास किया जाएगा। झील का निर्माण और सुविधाएं मिलने पर हर दिन सैकड़ों की संख्या में पहुंचे वाले यात्रियों और पर्यटकों से स्थानीय लोगों को काफी रोजगार मिलेगा। इस मौके पर शुरू हुए निर्माण कार्य की ड्रोन से फोटोग्राफी भी की गई। निर्माण स्थल पर उप कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) दिनेश जगवाण, अवर अभियंता यशपाल नेगी, अरविंद रावत, सुरेंद्र, अर्जुन महर, रोशन सेमवाल व मान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed