फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Now the Garhwal University library will be open from 6 am to 10 pm.

Pauri News: अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुलेगी गढ़वाल विवि की लाइब्रेरी

Wed, 15 Apr 2026 08:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 15 Apr 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Now the Garhwal University library will be open from 6 am to 10 pm.
आइसा छात्र संगठन के आंदोलन के बाद अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी केंद्रीय विवि की लाइब्रेरी अब सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुलेगी। छात्र संगठन आइसा की ओर से छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे लाइब्रेरी खोलो आंदोलन के बाद विवि ने यह निर्णय लिया है। हालांकि आइसा की ओर से लाइब्रेरी को 24 घंटे खोले जाने की मांग की जा रही थी। मगर विवि की ओर से भौगोलिक परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों को देखते हुए विवि ने सुबह 6 बजे से रात 10 बजे रात लाइब्रेरी खोले जाने का आश्वासन दिया। इस पर छात्रों ने सहमति जता दी और आंदोलन स्थगित कर दिया।

छात्र संघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल ने कहा कि दो दिनों तक लगातार करीब 50 घंटे तक यह आंदोलन चला। रात में आंदोलित छात्रों ने लाइब्रेरी में पढ़ाई की। उन्होंने कहा कि विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं ने मंगलवार देर रात उनसे वार्ता कर मांगों पर ठोस आश्वासन दिया। कहा कि चौरस और बिड़ला परिसर की लाइब्रेरी सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेंगी और यह व्यवस्था सोमवार 20 अप्रैल से लागू होगी। उन्होंने लाइब्रेरी में सीटों को बढ़ाने की भी मांग रखी। प्रस्ताव दिया गया कि जो खाली बिल्डिंग है उसमें शुरुआत के तौर पर छात्रों के पढ़ने की व्यवस्था की जाए। इस पर प्रशासन ने जल्द सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही सभी विभागों को यह नोटिस भी दिया गया कि यूजी और पीजी के सभी विषयों की किताबें लाइब्रेरी में सुनिश्चित करवाई जाएं। आंदोलन में पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष रोबिन सिंह असवाल, पूर्व छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका खत्री, आइसा नगर अध्यक्ष अरुणेश मिश्रा, युवराज, प्रिंस, हार्दिक, स्वाति, संतोषी, रचना, शशिकांत, प्रखर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed