फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Now, meritorious students of Devprayag will go on a tour of India from November 8.

Pauri News: अब 8 नवंबर से भारत भ्रमण पर जाएंगे देवप्रयाग के मेधावी छात्र

Tue, 14 Oct 2025 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 14 Oct 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
Now, meritorious students of Devprayag will go on a tour of India from November 8.
श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा के राजकीय विद्यालयों के हाईस्कूल बोर्ड टॉपर छात्रों के लिए विधायक विनोद कंडारी की ओर से हर वर्ष आयोजित किए जाने वाले भारत भ्रमण की तिथि में संशोधन किया गया है। अब मेधावी छात्रों का भारत भ्रमण आठ नवंबर से होगा। पूर्व में यह तिथि 25 अक्तूबर से प्रस्तावित थी, लेकिन इस बीच अर्द्धवार्षिक परीक्षा होने के कारण तिथि में संशोधन कर दिया गया है। मलेथा में पत्रकारों से बातचीत में विधायक कंडारी ने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष हाईस्कूल के टॉपर छात्रों को अपने निजी खर्चें पर भारत भ्रमण करवाते हैं, इस दौरान वह छात्रों को महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थानों व ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करवाने के साथ ही देश के उच्च पदों पर आसीन लोगों से भी मिलवाते हैं, जिससे छात्रों का चहुंमुखी विकास हो सके। पूर्व में भारत भ्रमण के लिए 25 अक्तूबर से चार नवंबर की तिथि निर्धारित थी, लेकिन अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं होने के कारण अब भारत भ्रमण की तिथि आठ नवंबर से प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed