फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Now EEG examination facility in Srinagar Medical College

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में अब ईईजी जांच की सुविधा

Wed, 01 Jul 2020 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Now EEG examination facility in Srinagar Medical College
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में भी ईईजी (इलेक्ट्रोएंसेफेलोग्राफी)/ विद्युत मस्तिष्क लेखन जांच की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिसके चलते दिमागी बीमारी या दौरे की समस्या झेल रहे मरीजों को दौरे के कारणों का पता करने के लिए मैदानी क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों की ओर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के मनोरोग चिकित्सा विभाग की ओपीडी में अकसर दौरे संबंधी केस बहुत आते हैं, लेकिन यहां एमआरआई और ईईजी सुविधा न होने की वजह से चिकित्सकों को उन्हें बाहर भेजना पड़ता था। इस समस्या को विभागाध्यक्ष सहायक प्रोफेसर डा. मोहित सैनी ने प्राचार्य प्रो. सीएम रावत के समक्ष रखा, जिसके बाद ईईजी मशीन मंगवा दी गई। डा. सैनी ने बताया कि ईईजी ईसीजी मशीन के समान कार्य करती है। ईसीजी मशीन से जिस प्रकार तरंगों से दिल में हो रहे बदलावों की जानकारी मिलती है। उसी प्रकार ईईजी मशीन से यह पता चलता है कि मरीज को दौरे किस वजह से और दिमाग के किस्से की वजह से पड़ रहे हैं। इससे मिर्गी, चोट, बेहोशी या घबराहट के दौरों का पता चल जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed