{"_id":"6307aed2375ec21876200fe3","slug":"now-birth-certificate-will-be-available-online-in-base-hospital-srikot-shrinagar-news-drn4208818115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बेस अस्पताल श्रीकोट में ऑनलाइन मिलेंगे जन्म प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बेस अस्पताल श्रीकोट में ऑनलाइन मिलेंगे जन्म प्रमाणपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों का अब रिकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। अस्पताल में जन्मे बच्चों का महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय के पोर्टल में अपलोड किया जा रहा है। जन्म प्रमाणपत्र भी ऑनलाइन दिए जाने लगे हैं।
कुछ समय पूर्व तक बेस अस्पताल श्रीकोट मेें जन्म पंजीकरण ऑफलाइन हो रहा था। इसमें अस्पताल में जन्में नवजातों के माता-पिता को हाथ से लिखे गए प्रमाणपत्र दिए जा रहे थे। साथ ही प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को बच्चों के जन्म की रिपोर्ट भेजी जाती थी। ऐसी स्थिति में बच्चों के जन्म का रिकार्ड अपडेट नहीं रहता था।
अब यहां जन्म पंजीकरण की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो गई है। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी प्रो. रविंद्र बिष्ट ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद उसका रिकार्ड भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त (आरजीसीसीआई) के पोर्टल में अपलोड किया जा रहा है। इसके बाद पोर्टल से ही जन्म प्रमाणपत्र डाउनलोड किया जाता है। पोर्टल में रिकार्ड अंकन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से लॉगिन आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराए गए हैं।