फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Notice will be issued to the principals of 20 schools

20 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जारी होगा नोटिस

Fri, 06 Sep 2019 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Notice will be issued to the principals of 20 schools
पौड़ी। विकास खंड कल्जीखाल के 20 विद्यालयों के शिक्षकों की लापरवाही से छात्र-छात्राएं भारत स्काउट-गाइड की द्वितीय सोपान परीक्षा से वंचित रह गए हैं। इन छात्र-छात्राओं के सामने परीक्षा में शामिल होने का अब कोई विकल्प नहीं रह गया है। शिक्षकों की इस लापरवाही पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को ब्लाक कल्जीखाल के विद्यालायों में गठित भारत स्काउट गाइड की द्वितीय सोपान परीक्षा का आयोजन जीआईसी पुरियाडांग में किया गया। भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव केशर सिंह असवाल ने बताया कि कल्जीखाल विकासखंड के 27 पंजीकृत विद्यालयों में से मात्र 7 विद्यालयों के स्काउट-गाइड छात्र-छात्राओं ने ही द्वितीय सोपान परीक्षा में प्रतिभाग किया। 20 विद्यालयों के अध्यापक तो परीक्षा में पहुंचे, लेकिन वे अपने छात्रों को नहीं लाए। कहा कि ये अध्यापक भी बिना गणवेश के ही परीक्षा में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों के छात्रों को अब परीक्षा से वंचित रहना पड़ेगा। भारत स्काउट गाइड परीक्षा उत्तीर्ण करने पर छात्रों को अतिरिक्त अधिमान अंक प्राप्त होते हैं, जो उनके भविष्य में बेहद अहम होते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी इदरीस अहमद ने कहा कि शिक्षकों की यह लापरवाही को गंभीर है। कहा कि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को कारण बताओ जारी किया जाएगा। विद्यालय परिसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी बालम सिंह राणा एवं मुख्य संयोजक राकेश भारती ने किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं विद्यालय संस्थापक सुरेंद्र सिंह नेगी, एसएमसी के अध्यक्ष जसबीर रावत, राउमावि डांगी के पीटीए अध्यक्ष एनएस नेगी, समाजसेवी अशोक रावत, पूर्व प्रधान प्रेम सिंह नेगी, पूर्व प्रधान पंचाली गिरीश चंद्र, राधा देवी, प्रधानाचार्य राइंका पुरियाडांग विजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed