{"_id":"6a1edbb57df78f9f3c06c313","slug":"nomination-process-for-the-chamber-of-commerce-elections-concluded-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123232-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: व्यापार मंडल के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: व्यापार मंडल के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया संपन्न
Tue, 02 Jun 2026 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। व्यापार मंडल चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए एक, महासचिव पद के लिए दो और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। गत दिवस नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। अध्यक्ष पद पर कुल तीन और महासचिव पद पर दो नामांकन दाखिल हुए हैं।
चुनाव अधिकारी डा. दिनेश भट्ट् ने कहा कि दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद पर राजीव वर्मा, अनुज जोशी व दिनेश असवाल, महासचिव पद पर छवि अग्रवाल व सुमन जोशी और कोषाध्यक्ष पद पर पंकज नेगी ने नामांकन कराया है। नामांकन पत्रों की जांच में सभी के नामांकन सही पाए गए हैं। तीन जून को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित की गई है और मतदान आगामी 12 जून को होगा। कुल 1452 व्यापारी मतदान की प्रक्रिया में भाग लेंगे। संवाद