{"_id":"606c6df88ebc3eda4d71b5c5","slug":"nmc-team-inspected-surgery-department-in-medical-college-srinagar-shrinagar-news-drn3757544105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएमसी टीम ने किया सर्जरी विभाग का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएमसी टीम ने किया सर्जरी विभाग का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में सर्जरी विभाग में पीजी कोर्स संचालन की अनुमति देने के लिए एनएमसी (राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग) की एक सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। एनएमसी ने कॉलेज और बेस अस्पताल में कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, वार्ड और ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया।
मंगलवार दोपहर में एनएमसी की ओर से नियुक्त निरीक्षक ईएसआई-मेडिकल कॉलेज फरीदाबाद की प्रो. नमिता चौधरी सर्जरी विभाग के निरीक्षण के लिए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज पहुंची। सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. बेअंत सिंह ने उन्हें विभाग में उपलब्ध संसाधन और संकाय सदस्यों के बारे में जानकारी दी।
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज ने 14 विभागों में पीजी कोर्स (एमएस/एमडी) के लिए आवेदन किया हुआ है। अब तक 10 विभागों का निरीक्षण हो चुका है। प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग, त्वचा रोग, माइक्रोबायोलॉजी व मेडिसिन विभाग का निरीक्षण शेष रह गया है। उन्होंने आशा जताई कि एनएमसी से स्वीकृति मिलने के उपरांत सत्र 2021-22 से पीजी कोर्स शुरू हो जाएंगे। संवाद