फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri News: NIT administration imposed fine of one lakh on the mess operator

मैस के खाने में निकला कीड़ा: एनआईटी प्रशासन ने मैस संचालक पर लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना

Thu, 22 Sep 2022 01:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2022 01:03 AM IST
सार

संस्थान का कहना है कि यदि भविष्य में खाने में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संचालक का अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्रों की सहभागिता से मैस चलाने पर विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
Pauri News: NIT administration imposed fine of one lakh on the mess operator
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड की मैस के खाने में कीड़ा मिलने पर छात्रों ने खाना खाने से इनकार कर दिया था। छात्रों के बाहर रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद एनआईटी प्रशासन ने मैस संचालक पर एक लाख का जुर्माना लगाने के साथ ही नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


संस्थान का कहना है कि यदि भविष्य में खाने में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संचालक का अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्रों की सहभागिता से मैस चलाने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन


Uttarakhand High Court: शिक्षकों से रिकवरी के आदेश पर रोक, पक्षकारों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तियाना स्थित एनआईटी उत्तराखंड के छात्रावास में रहने वाले छात्र परिसर के अंदर स्थित मैस में खाना खाते हैं। कुछ दिन पूर्व दिन के भोजन में कीड़ा निकल आया। इससे आक्रोशित छात्रों ने रात को मैस में खाना नहीं खाया। छात्रों ने मैस वार्डन से शिकायत करते हुए भविष्य में खाना खाने से इनकार कर दिया।


इसके बाद वार्डन ने मैस के कर्मचारियों से इसकी जानकारी ली। कर्मचारियों की ओर से बताया गया कि सामान स्थानीय बाजार से खरीदा जाता है। हो सकता है कि किसी चीज में कीड़ा आ गया होगा। इस पर कर्मचारियों को सलाह दी गई कि एक साथ सामान खरीदने के बजाय कम दिन के लिए खरीदा जाए। ताकि सामान खराब न हो। छात्रों को अंदर ही खाने के लिए समझा दिया गया है।

एनआईटी के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बताया कि कैंटीन संचालक को किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई है। साथ ही उस पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed