{"_id":"5d713f318ebc3e93c4189fae","slug":"nine-candidates-filed-nominations-in-thalisain-and-10-in-chaubattakhal-pauri-news-drn318693761","type":"story","status":"publish","title_hn":"थलीसैण में 9 और चौबट्टाखाल में 10 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थलीसैण में 9 और चौबट्टाखाल में 10 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिले के महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन के दिन महाविद्यालय थलीसैंण में छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर नौ और चौबट्टाखाल में 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिला किया। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी व वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।
बृहस्पतिवार को राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर अजयपाल सिंह व हेमा ने नामांकनपत्र दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद पर अंकित सिंह नेगी व बिरमा, कोषाध्यक्ष पद पर प्रियंका व नंदी ने नामांकन किया। महासचिव पद पर अनीता, सह-सचिव पद पर आकाश सिंह और विवि प्रतिनिधि पद पर हरेंद्र सिंह नेगी ने नामांकनपत्र जमा किया। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. नवरत्न सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नामांकनपत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। वहीं राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर रितिक सिंह व तनुजा रावत ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद पर रोहित सिंह व पारस रावत, महासचिव पद पर कृतिका नेगी व साहिल सिंह और विवि प्रतिनिधि पद पर अभिनव सुंदरियाल व दिपांशु ने नामांकन दाखिल किया। सह-सचिव पद पर समीर थपलियाल व कोषाध्यक्ष पद पर मानषी ने नामांकन किया। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अशोक मित्तल ने बताया कि छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। उन्होंने बताया कि सह-सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक नामांकन दाखिल हुआ है।