फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Newly elected officials of Birla Campus Students' Union took oath

बिड़ला परिसर छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Wed, 04 Sep 2019 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Newly elected officials of Birla Campus Students' Union took oath
बिड़ला परिसर श्रीनगर मे छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह मे शपथ लेते नवनियुक्त पदाधिकारी - फोटो : SHRINAGAR
एचएनबी (केंद्रीय) गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर के छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद की शपथ ली। इस मौके पर शिक्षकों ने पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं से विवि का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को बिड़ला परिसर के एसीएल हॉल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विवि के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. एसएन बहुगुणा ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत, उपाध्यक्ष अनमोल भंडारी, सचिव प्रदीप रावत, सहसचिव अंकित सिंह, कोषाध्यक्ष हरेंद्र, विवि प्रतिनिधि अंकित उछोली, छात्रा प्रतिनिधि रिंकी रावत और कार्यकारिणी सदस्य अंकित, सौरभ सानू व स्वाति को शपथ दिलाई। इस अवसर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. बहुगुणा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वह विवि के हित में निरंतर काम करें। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम स्थल में मौजूद छात्र-छात्राओं से कहा कि उन्हें बड़ा दुख होता है कि जब कुछ छात्र पंखों के ब्लेड मोड़ देते हैं। स्विच बोर्ड तोड़ देते हैं। इससे विवि की संपत्ति के नुकसान के साथ ही अच्छा संदेश नहीं जाता है। विवि के अधिष्ठाता छात्रा कल्याण (डीएसडब्लू) प्रो. पीएस राणा ने कहा कि विवि के छात्र ऐसा काम करें कि जिससे गढ़वाल विवि का नाम हो। चीफ प्रोक्टर प्रो. अरुण बहुगुणा ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डा. विजयकांत पुरोहित ने किया। इस अवसर पर उप निर्वाचन अधिकारी प्रो. ओपी बेलवाल, प्रो. अनिल नौटियाल, डा. राजपाल नेगी, प्रो. दीपक कुमार, डा. शकुंतला कुंवर, डा. शुभ्रा काला और डा. जेएस मेहता आदि मौजूद थे।

बिड़ला परिसर श्रीनगर मे छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह मे शपथ के बाद समर्थको के साथ नवनियुक्त पदाधिक?

बिड़ला परिसर श्रीनगर मे छात्र संघ शपथ ग्रहण समारोह मे शपथ के बाद समर्थको के साथ नवनियुक्त पदाधिक?- फोटो : SHRINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed