फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Neither the roll number nor the examination center is mentioned in the admit card of CUET

विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्रों से छात्रों में असमंजस

Fri, 15 Jul 2022 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Neither the roll number nor the examination center is mentioned in the admit card of CUET
केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए पहली बार होने वाली सीयूईटी (विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा) के संबंध में छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एनटीए (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) की ओर से अपलोड किए गए प्रवेश पत्रों में सिर्फ शहर का नाम और परीक्षा तिथि अंकित है। इनमें न तो रोल नंबर है और न ही परीक्षा केंद्र का नाम। इससे परेशान छात्र-छात्राएं स्थिति स्पष्ट करने एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों सहित देश के सभी केेंद्रीय विश्वविद्यालयों मेें इस शैक्षणिक सत्र से सीयूईटी के माध्यम से स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश होने हैं। यूजीसी (विवि अनुदान आयोग) ने प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी एनटीए को दी है। एनटीए ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षाएं जुलाई और अगस्त में अलग-अलग शिफ्ट में होनी हैं। परीक्षा के लिए एनटीए की वेबसाइट पर प्रवेशपत्र भी अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इन प्रवेश पत्रों में शहर का नाम और परीक्षा तिथि अंकित है। इससे छात्र-छात्राओं में भ्रम की स्थिति हो गई। शुक्रवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं सीयूईटी के नोडल अधिकारी प्रो. अनिल नौटियाल के पास प्रवेशपत्र लेकर पहुंच गए। छात्रों ने प्रवेश परीक्षा के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. नौटियाल ने कहा कि एनटीए की ओर से बताया गया है कि छात्रों को अभी प्रोविजनल प्रवेशपत्र दिए गए हैं ताकि उन्होंने परीक्षा केंद्र के शहर का नाम और परीक्षा तिथि की जानकारी मिल सके। परीक्षा तिथि से कुछ समय पूर्व ही अंतिम प्रवेशपत्र अपलोड किए जाएंगे, जिसमें परीक्षा केंद्र और रोल नंबर अंकित होगा। इसके लिए उन्होंने छात्रों से एनटीए की वेबसाइट सर्च करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed