फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Negotiations failed, contract workers found out.

वार्ता विफल, संविदा कर्मी धरने पर डटे

Wed, 24 May 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Wed, 24 May 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Negotiations failed, contract workers found out.
पौड़ी जल संस्थान कार्यालय में मांगों के लिए धरने पर बैठे संविदा कर्मी - फोटो : amar ujala

विभिन्न मांगों को लेकर जल संस्थान में कार्यरत संविदा पंप आपरेटर संघ की अधिकारियों के साथ वार्ता विफल होने पर संघ ने धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है। कर्मचारी तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। कहा कि वे लिखित आश्वासन के बाद ही धरना समाप्त करेंगे।

विज्ञापन

 

बुधवार को जल संस्थान में कार्यरत संविदा पंप आपरेटर न्यूनतम वेतन, डीए का भुगतान, ईपीएफ काटने के बाद पर्ची न देने, रविवार की सेवा का अतिरिक्त  भुगतान करने आदि मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने तीसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। मांगों को लेकर मंगलवार देर रात तक कर्मियों व अधिकारियों के मध्य आयोजित वार्ता विफल होने पर कर्मियों ने धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

 

अध्यक्ष अनिल कंडारी व सचिव देवी प्रसाद नौटियाल ने कहा कि जल संस्थान की ओर से ठेकेदारों को भुगतान किया जा चुका है, लेकिन ठेकेदार कर्मियों को भुगतान करने में आनाकानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस कारण कर्मचारियों को करीब दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग की है कि सभी बिचौलिया ठेकेदारों की निविदा/अनुबंध समाप्त कर कर्मियों को विभागीय संविदा कर्मी घोषित किया जाए। साथ ही मांगों को लेकर लिखित आश्वासन दिया जाय। धरना प्रदर्शन करने वालों में मातवर सिंह, महेश पुरी, राकेश भट्ट, दीपक बडोनी, रविंद्र सिंह, अनूप सिंह, मोहन कुमार, विनय प्रकाश, उम्मेद सिंह, मोहन लाल, संजय कुमार, चंद्रमोहन खत्री व सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed