{"_id":"62cdaa0764a86071f118ce26","slug":"neelkanth-mahadev-kanwar-mela-from-today-pauri-news-drn4170320118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा नीलकंठ महादेव कांवड़ मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा नीलकंठ महादेव कांवड़ मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने बुधवार (आज) 13 जुलाई से शुरू होने वाले नीलकंठ महादेव कांवड़ मेले के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं। मेले को लेकर जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक ली।
डीएम ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान चिकित्सा विभाग की ओर से नीलकंठ मंदिर के समीप काली-कमली धर्मशाला में पुंडरासू गंदला पानी, मौनी बाबा आश्रम, बागखाल के पास, गरुड़चट्टी और लक्ष्मणझूला के पास सात स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। साथ ही कई स्थानों पर एंबुलेंस भी तैनात रहेगी। लोनिवि की ओर से मलबा हटाने के लिए मशीनें तैनात की गई हैं। सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान के लिए एक सेटेलाइट फोन एसडीएम और एक तहसील को उपलब्ध करवाया है जबकि विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था है। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रा पर पौड़ी में बनाए गए कंट्रोल रूम से उनकी पूरी नजर रहेगी।
जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कांवड़ मेले की तैयारियों के बारे में बताया कि विकासखंड यमकेश्वर के अंतर्गत नीलकंठ महादेव कांवड़ मेला 13 जुलाई से शुरू हो रहा है। मेले को दृष्टिगत रखते हुए यात्रा मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राइवेट स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित विद्यालयों को प्रत्येक सोमवार व शनिवार को बंद रखने के साथ ही 24 से 26 जुलाई को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद