{"_id":"680e6648c44db2c97301210d","slug":"nayar-valley-festival-will-open-the-way-for-employment-district-magistrate-pauri-news-c-5-1-gkp1010-675599-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयार वैली फेस्टिवल से खुलेगा रोजगार का रास्ता : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयार वैली फेस्टिवल से खुलेगा रोजगार का रास्ता : जिलाधिकारी
विज्ञापन
पौड़ी। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आगामी नवंबर माह में सतपुली के बिलखेत में नयार वैली फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने फेस्टिवल की तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने प्रस्तावित नयार वैली फेस्टिवल के लिए जिला पर्यटन विकास अधिकारी को फेस्टिवल से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन निदेशालय को भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि नयार वैली फेस्टिवल में पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग, कयाकिंग, एग्लिंग जैसी रोमांचक खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन अधिकारी को इन सभी प्रतियोगिताओं के आयोजन में होने वाले संभावित खर्च का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि नयार घाटी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इस तरह के आयोजनों से न केवल क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद्र व जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।