{"_id":"61bded9a76fec95c286883f7","slug":"naval-kishore-of-pauri-won-the-picture-combination-pauri-news-drn3991069135","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्र संयोजन में पौड़ी के नवल किशोर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्र संयोजन में पौड़ी के नवल किशोर ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर शिक्षा निदेशालय माध्यमिक शिक्षा की ओर से आयोजित कला अध्यापक प्रतिभा प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम मंडल स्तरीय चयन समिति की ओर से दिए अंकों के आधार पर घोषित किए गए हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को इसी माह जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) टिहरी में होने वाले सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में पोस्टर चित्रांकन में बृजेश व चित्र संयोजन में नवल किशोर ने बाजी मारी।
अपर निदेशक एससीईआरटी के निर्देश पर कला अध्यापक प्रतिभा प्रतियोगिता जिला स्तर के बाद मंडल स्तर पर आयोजित की गई। मंडल स्तरीय चयन समिति ने अब इसके परिणाम घोषित कर दिए हैं। पोस्टर चित्रांकन में जीआईसी नालापानी देहरादून के बृजेश जोशी प्रथम, जीआईसी गोदली चमोली के नवीन सिंह द्वितीय व रामावि पिलानीधार टिहरी के दीपक चौहान ने तृतीय स्थान पाया। चित्र संयोजन में जीआईसी मोहनचट्टी पौड़ी के नवल किशोर, राउमावि जाड़ी चकराता की प्रतिभा रानी, जीआईसी पुजारगांव उत्तरकाशी के रविंद्र, शास्त्रीय संगीत गायन में जीआईसी अगस्त्यमुनि के मनोज थापा, जीजीआईसी घमंडपुर पौड़ी की ज्योति कुलाश्री व एमकेपीइंका रायपुर की डा. सीमा रस्तोगी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोक चित्रकला में संयुक्त रुप से जीजीआईसी लंबगांव टिहरी की गीता खुगशाल व राउमावि पुंडेरगांव पौड़ी की सुमन बिष्ट प्रथम, जीआईसी बुढ़ना रुद्रप्रयाग के नागेंद्र द्वितीय, जीजीआईसी कारगी देहरादून की सुमन सिंह तृतीय स्थान पर रही। सुगम संगीत गायन में जीआइसी लैंसडौन-जयहरीखाल पौड़ी के दिनेश चंद्र पाठक प्रथम, जीआईसी कंडारा पौड़ी के विक्रम सिंह द्वितीय, जीआईसी जवाड़ी रुद्रप्रयाग के अजय प्रकाश तृतीय स्थान रहे। लोक संगीत गायन में जीआईसी न्यूली अकरी टिहरी की बवीता व रुद्रप्रयाग के जीआईसी किमाणा दानकोट के उम्मेद लाल संयुक्त रुप से प्रथम और जीजीआईसी अगस्त्यमुनि की प्रीति ने द्वितीय स्थान पाया।
सुगम संगीत वादन में चमोली जिले के मुरली रहे अव्वल
सुगम संगीत वादन में चमोली जिले के जीआईसी ल्वाणी के मुरली मनोहर उप्रेती ने प्रथम, जीजीआईसी बैरासकुंड के मनोज हटवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय संगीत वादन में जीआईसी जगतेश्वर पौड़ी के हर्षवर्धन भट्ट, जीजीआईसी ऋषिकेश दून की उमा पाटनी, जीआईसी मातली उत्तरकाशी के संजय प्रकाश शाह, लोकवाद्य में राउमाविक अन्ताखाली पौड़ी के धर्मेंद्र चौहान, जीजीआईसी भकोली उत्तरकाशी के अरविंद पश्चिमी, जीआईसी बैरासकुंड चमोली के अरुण किशोर, सेमी क्लासिकल नृत्य में जीजीआईसी श्रीनगर की लता पांडे, जीजीआईसी उत्तरकाशी की मनीष सेमवाल, एसएसडीपीसी इंटर कालेज रुड़की की श्रुति वालिया, लोकनृत्य में उाकउमाविक कोठडीसैण पौड़ी की जयंती सुंदरियाल, जीआईसी फोल्ड उत्तरकाशी की भारती बिजल्वाण, जीजीआईसी गौचर चमोली की श्रद्धा रावत क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान रहे। शास्त्रीय नृत्य में जीजीआईसी ऋषिकेश दून की मीनाक्षी बुटोला अव्वल रही। अपर शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में मंडल स्तरीय विजेताओं को डायट टिहरी में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा।