फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Natural giant pond of Kharik village will get recognition: DM

खरीक गांव के प्राकृतिक विशालकाय ताल को मिलेगी पहचान : डीएम

Tue, 15 Oct 2024 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Natural giant pond of Kharik village will get recognition: DM

विज्ञापन
पौड़ी। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने तहसील जाखणीखाल के खरीक गांव में बने प्राकृतिक व विशालकाय ताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को खरीक ताल में वाटर स्टेगनेशन, वाटर प्यूरिटी, बरसात के मौसम में तालाब में वाटर लेवल की स्थिति व इससे प्रभावित होने वाले भू-भाग, बसावट की स्थिति जैसे तमाम पहलुओं को शामिल करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने खरीक ताल व इसके आस-पास के क्षेत्र का ड्रोन सर्वे कराने को कहा है। खरीक गांव से महादेव चट्टी होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-58 के बीच की लगभग 6 किमी की दूरी को पैदल चलकर पूरी की। महादेव चट्टी से लगभग 6-7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में प्राकृतिक रूप से बने तीन तालाबों के समूह को देखा और उन्होंने कहा, खरीक गांव की यह रमणीक जगह पर्यटक हब बन सकती है। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 6 किमी की दूरी पर स्थित यह स्थल पर्यटन असीम संभावनाओं को समेटे हुए है। इस मौके पर यमकेश्वर एसडीएम चतर सिंह चौहान, परियोजना निदेशक डीआरडीए वीके उपाध्याय, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, बीडीओ द्वारीखाल रवि सैनी,यमकेश्वर दृष्टि आनंद, ग्राम प्रधान कृष्णा पंवार, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग दुगड्डा अनिल राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed