{"_id":"5d73de958ebc3e014f25cd98","slug":"national-boxer-gets-a-grand-welcome-on-reaching-village-pauri-news-drn3189130126","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मुक्केबाज बेटे का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मुक्केबाज बेटे का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। भारतीय राष्ट्रीय मुक्केबाजी टीम के खिलाड़ी जयदीप रावत का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर भव्य स्वागत किया। जयदीप हाल ही में सर्विया में आयोजित प्रतियोगिता में 13 सस्यीय राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे। वहां चार मुकाबले जीतने के बाद जयदीप को क्वाटर्र फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वहीं राठ महाविद्यालय पैठाणी में मुक्केबाज जयदीप, उसके माता-पिता व दादा को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय मुक्केबाज जयदीप सिंह रावत पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लाक स्थित पैठाणी गांव के मूल निवासी हैं। सितंबर में जयदीप 13 सदस्यीय राष्ट्रीय मुक्केबाजी टीम के साथ सर्बिया गए। जहां उन्होेंने 66 किलाभार में विभिन्न देशों के चार मुक्केबाजों से मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में हार गए। सर्बिया से स्वदेश लौटकर जयदीप अपने गांव पैठाणी पहुंचे। गांव पहुंचने पर पैठाणी गांव, व्यापार सभा पैठाणी, मलुंड, भटकोट, डांग व सेरा सहित अनेक गांवों के ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर जयदीप का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद राठ महाविद्यालय पैठाणी में आयोजित सम्मान समारोह में जयदीप रावत, माता लीला देवी, पिता जगदीश रावत व दादा खुशाल सिंह को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डा. जितेंद्र नेगी ने कहा कि जयदीप की प्राथमिक पाठशाला राठ पब्लिक स्कूल व राठ महाविद्यालय में हुई। उन्होंने कहा कि गांव के इस बच्चे ने राष्ट्रीय व विश्व पटल पर हमें गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम का संचालन डा. राम सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बीरा देवी, पूर्व प्रधान मलुंड चैत सिंह, पैठाणी विनोद कुमार, महिला मंगल दल अध्यक्ष भारती देवी, व्यापार संघ अध्यक्ष धर्मानंद पंत, डा. देवकृष्ण थपलियाल, डा. वीरेंद्र चंद, डा. लक्ष्मी जुगरान, डा. दुर्गेश नंदिनी व मुकेश गोलियाल आदि मौजूद थे।
आंखों में है ओलंपिक और एशियन गेम्स का सपना
पौड़ी। भारतीय मुक्केबाजी टीम में शामिल जयदीप का सपना ओलंपिक व एशियन गेम्स में टीम का हिस्सा बनना है। जयदीप ने बताया कि वह एशियन गेम्स के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में जल्द ही शामिल होने के लिए जा रहे हैं। उम्मीद है कि देश के लिए इन खेलों में पदक लेकर लौटेंगे।
विज्ञापन
हंगरी में झटका था कांस्य पदक
पौड़ी। मुक्केबाज जयदीप ने विश्व स्तर पर हंगरी में आयोजित जूनियर स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। वह जिला स्तर पर एक स्वर्ण, राज्य स्तर पर दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीत चुके हैं।