{"_id":"65ae5c11b57318287d03808b","slug":"naithana-bairangana-motor-bridge-will-be-connected-to-kirtinagar-badiargarh-motor-road-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-3559-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: कीर्तिनगर-बडियारगढ़ मोटर मार्ग से जुड़ेगा नैथाणा बैरांगना मोटर पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: कीर्तिनगर-बडियारगढ़ मोटर मार्ग से जुड़ेगा नैथाणा बैरांगना मोटर पुल
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्रामीणों का श्रीनगर तक का सफर होगा 10 किमी कम
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के करीब 60 से अधिक गांवों के लोगों की राह आसान होने वाली है। रेल विकास निगम की ओर से अलकनंदा नदी पर श्रीनगर और चौरास क्षेत्र के रानीहाट नैथाणा में बनाए जा रहे रेलवे स्टेशन के लिए मोटर पुल का निर्माण पूरा कर दिया गया है। अब लोनिवि कीर्तिनगर ने पुल को कीर्तिनगर-बडियारगढ़-सौंराखाल मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए लिंक मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कीर्तिनगर ब्लॉक के लोस्तु, बडियागढ़, सिल्काखाल व चौरास क्षेत्र के सेंद्री, धौडंगी, मालगढ़ी, कौल्याधार, घंडियालधार, मोलधार, घणजी, धारकोट, रिगोली, मंजाकोट, पठवाड़ा, खोंगचा, सिल्काखाल, चछकंडा, सोनी, सारकेणा सहित करीब 60 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को श्रीनगर पहुंचने के लिए 10 किमी की दूरी कम तय करनी पड़ेगी।
अब चौरास क्षेत्र के नैथाणा और श्रीनगर के अलकेश्वर घाट के मध्य अलकनंदा नदी पर बना मोटर पुल उनकी राह आसान करने वाला है। इसके लिए लोनिवि की ओर से पुल को कीर्तिनगर-बडियारगढ़-सौंराखाल मोटर मार्ग से जोड़ने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लिंक मार्ग का निर्माण होने से जहां लोगों के समय की बचत होगी, वहीं किराया भी कम देना पड़ेगा। सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि मार्ग निर्माण के लिए सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। अब डीपीआर तैयार कर निर्माण संबंधी कार्रवाई की जाएगी।