फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   NAAC team prepared the report and sent it to the council

Pauri News: नैक की टीम ने रिपोर्ट तैयार कर परिषद को भेजी

Sun, 09 Jun 2024 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 09 Jun 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
NAAC team prepared the report and sent it to the council
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) की सात सदस्यीय टीम ने गढ़वाल विश्वविद्यालय में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है। तीन दिनों तक टीम ने विवि के बिड़ला, पौड़ी, टिहरी, चौरास परिसरों के सभी विभागों, पुस्तकालयों, प्रशासनिक कार्यालयों का निरीक्षण किया। टीम ने निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट परिषद को भेज दी है।

नैक टीम के सदस्यों ने कुलपति समेत विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में नैक पीयर टीम के अध्यक्ष कुलपति, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि विवि के पास उच्च शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने की अपार संभावनाएं हैं। गढ़वाल विवि अच्छी प्रगति की ओर अग्रसर है। गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय को अच्छी रैंकिंग मिलेगी। इस दौरान नेक पीयर टीम के सदस्य प्रो. वाईवी रामी रेड्डी, प्रो. जगदीप सिंह लथेर, प्रो एमसी श्रीवास्तव, प्रो अभय धर्मशी, प्रो सुजाता भान, प्रो जी. सिंघहाई ने भी विश्वविद्यालय को अपने सुझाव दिए। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट, कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. आरसी सुन्दरियाल, समन्वयक प्रो वाईपी. रैवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed