फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Muranyu and Kimsar selected for Chief Minister's Ideal Village Scheme

Pauri News: मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए चयनित हुए मुरान्यू व किमसार

Thu, 30 Oct 2025 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 30 Oct 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Muranyu and Kimsar selected for Chief Minister's Ideal Village Scheme
पौड़ी। जनपद के दुगड्डा और यमकेश्वर ब्लॉकों के दो गांवों को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए चयनित किया गया है। इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं को विकसित करने के लिए विकास विभाग योजना तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन

सीडीओ गिरीश गुणवंता ने सीएम आदर्श ग्राम योजना के लिए विकास विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर योजना को शीघ्र ही धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि योजना के लिए विकासखंड दुगड्डा के मुरान्यू और यमकेश्वर के किमसार गांव को आदर्श गांव के लिए चयनित किया गया है। इन गांवों के समग्र विकास के लिए विभागों को कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया है। उन्होंने अफसरों को इन गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं से आच्छादित करने को कहा। सीडीओ ने चयनित गांवों में पेयजल, मार्ग, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा एवं आजीविका संवर्द्धन से जुड़ी योजनाओं को कार्ययोजना में शामिल कर 15 नवंबर तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ मनविंदर कौर, डीटीडीओ केएस नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed