{"_id":"5ed554778ebc3e90a074ff00","slug":"municiplecommette-earned-quqrter-to-2-crore-shrinagar-news-jmu211143436","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने घरों से कचरा उठाने पर पौने दो करोड़ राजस्व एकत्रित करने का तय किया लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने घरों से कचरा उठाने पर पौने दो करोड़ राजस्व एकत्रित करने का तय किया लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगर निगम लोगों के घरों से कचरा उठाने की एवज में करोड़ों रुपये राजस्व वसूल करेगा। इस साल नगर निगम ने कचरा उठाने पर पौने दो करोड़ रुपये का राजस्व वसूलने का लक्ष्य तय किया है। इस पर तेज गति से काम चल रहा है। यह राशि बीते साल की अपेक्षा कहीं ज्यादा है। पिछले साल निगर निगम को कचरा उठाने पर सिर्फ 11 लाख रुपये की कमाई हुई थी। इस साल पौने दो करोड़ रुपये राजस्व एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। राशि जमा न होने पर नगर निगम जुर्माना भी लगाएगा।
पहले सुपरवाइजरों को वार्डों से राजस्व एकत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद राशि एकत्रित नहीं हो रही थी। पार्षदों के बीच में आने और लोगों को समझाने के बाद भी लोग राशि अदा नहीं कर रहे थे। अब नगर निगम की ओर से पीओएस मशीनों के माध्यम से ऑनलाइन वसूली शुरू कर दी गई है। इससे भी राशि जल्द जमा होने की संभावना जताई जा रही है।
विभाग के अनुसार लोग अकसर पैसे न होने का बहाना बनाते थे। इस कारण कर्मचारियों को दो से तीन बार चक्कर लगाने पड़ते थे। ऐसे में राशि नगर निगम के पास जमा नहीं हो पाती थी। राशि अदा न करने की सूरत में अब लोगों को जुर्माना अदा करना होगा। नगर निगम की ओर से हर माह की दस तारीख से पहले राशि जमा कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
नगर निगम की आय में इजाफा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस साल कचरा उठाने पर पौने दो करोड़ रुपये राजस्व एकत्रित किया जाना है, जबकि बीते साल 11 लाख रुपये की ही कमाई हुई थी। लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं।
बलदेव सिंह बलोरिया, चेयरमैन, हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी