{"_id":"61cc6a98bf000500bc609a1a","slug":"municipality-sent-notice-to-base-hospital-shrinagar-news-drn4001504156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने बेस अस्पताल को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने बेस अस्पताल को भेजा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेस अस्पताल श्रीकोट के समीप रास्ते और खाली भूमि में मलबा डाले जाने पर नगर पालिका ने बेस अस्पताल और लोनिवि को नोटिस जारी किया है। पालिका ने मलबे की सफाई न होने पर दोनों संस्थानों के खिलाफ पालिका के नियमों के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
बेस अस्पताल के समीप जाख भरण्यूं तोक में खाली पड़ी भूमि में लोग निर्माण कार्य और घरों का मलबा फेंक रहे हैं। उक्त भूमि का आधा स्वामित्व बेस अस्पताल और आधा लोनिवि का है। यहां चहारदीवारी नहीं होने की वजह से मलबा यहां स्थित परिष्कारम स्कूल सहित बस्ती व रास्ते में फैल रहा है। साथ ही नाला भी बंद हो रहा है। नारायण ट्रस्ट के सह संस्थापक डॉ. बीसी पांडेय और गढ़वाल विवि की पूर्व शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. शशि किरण पांडेय ने तहसील प्रशासन से इसकी शिकायत की। एसडीएम के निर्देश पर पालिका की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पालिका ने दोनों विभागों को नोटिस जारी किए हैं। पालिका के अनुसार, मलबा फेंके जाने से कूड़े-कचरे का पहाड़ बन गया है। पालिका अधिनियम के अनुसार किसी खाली भूमि में कूड़े का ढेर बनता है, तो इसकी जिम्मेदारी भूस्वामियों को होती है।