फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Municipality-police on recovery of fine from traders

व्यापारियों से जुर्माना राशि वसूलने पर पालिका-पुलिस में ठनी

Sat, 01 Feb 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Municipality-police on recovery of fine from traders
तीर्थनगरी में आयोजित तीन दिवसीय वसंत पंचमी मेले में दुकानदारों से जुर्माना वसूलने पर पुलिस और पालिका प्रशासन में विवाद हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित मेले के अंतिम दिन स्थानीय पुलिस ने सड़क किनारे अतिक्रमण किए जाने के नाम पर फड़ वालों से 100 से 250 तक जुर्माना वसूला। इससे व्यापारियों, स्थानीय लोगों, पालिकाध्यक्ष, ईओ व पुलिस के बीच विवाद पैदा हो गया। बाद में थाना प्रभारी एमपी रावत के निर्देश पर पुलिस ने जुर्माना काटना बंद किया। मेले में रुद्रप्रयाग के जखोली से पहुंचे व्यापारी ने पुलिस की ओर से 250 रुपये जुर्माना वसूलने पर आक्रोश जताया। कहा कि पुलिस ने उनका आधार कार्ड भी जब्त कर लिया है। बिजनौर, हरिद्वार, नजीबाबाद आदि कई स्थानों से पहुंचे व्यापारियों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर रोष जताया। पालिकाध्यक्ष केके कोटियाल व ईओ बीएस बिष्ट, स्थानीय निवासी सुरेश मिश्रा ने कहा कि मेले के आयोजन के लिए सरकार से कोई अनुदान नहीं मिलता है। ऐसे में पुलिस को इस सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा को बचाने के लिए सहयोग करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed