फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   MTS workers of Garhwal University warned of hunger strike

गढ़वाल विवि के एमटीएस कर्मियों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

Mon, 25 Oct 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
MTS workers of Garhwal University warned of hunger strike
गढ़वाल विश्वविद्यालय के एमटीएस कर्मचारियों ने कुलसचिव को भेजे ज्ञापन में 8 नवंबर से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। कर्मियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि क्रमिक अनशन के 13 दिन बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन नेे उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। सोमवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव को भेजे ज्ञापन में कर्मियों ने 7 नवंबर तक छह कर्मचारियों को पदोन्नति पत्र निर्गत न किए जाने पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद भी विवि प्रशासन ठोस निर्णय नहीं ले पा रहा है। ज्ञापन भेजने वालों में राकेश प्रकाश थपलियाल, मुरलीधर घिल्डियाल, राकेश कुमार, मस्तान सिंह रावत, त्रिवेदी चंद्र व बृजमोहन शमिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed