फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Movement started from Jayalgarh bridge on Badrinath

बदरीनाथ हाईवे पर जयालगढ़ पुल से शुरू हुई आवाजाही

Tue, 23 Feb 2021 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Movement started from Jayalgarh bridge on Badrinath
ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयालगढ़ में बना पुल यातायात के लिए हुआ शुरू - फोटो : SHRINAGAR
आखिरकार लंबी इंतजारी के बाद ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवनिर्मित जयालगढ़ पुल पर यातायात शुरू हो गया है। इस पुल के बनने से डेंजर जोन से छुटकारा मिल गया है। वहीं, 200 मीटर दूरी भी कम हो गई है।
विज्ञापन

श्रीनगर से करीब नौ किलोमीटर दूर जयालगढ़ काफी संवेदनशील क्षेत्र हैं। यहां बदरीनाथ हाईवे पर मोड़ के साथ ही काफी उतार-चढ़ाव हैं। जिसके चलते यहां पुलिया पर कई वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने पुल का निर्माण किया है। इससे पूर्व मोड़ को खत्म कर मलेथा की दिशा में सड़क सीधी की गई। हालांकि पीडब्लूडी ने दिसंबर 2020 में पुल को चालू करने का वादा किया था, लेकिन साइट डेवलपमेंट काम अधूरे होने से ऐसा नहीं हो पाया। लंबी इंतजारी के बाद सोमवार को पीडब्लूडी ने पुल को यातायात के लिए खोल दिया। पुल पर यातायात चालू होने से हाईवे की 200 मीटर लंबाई भी कम हुई है। इसके अलावा बार-बार लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिल गया है। इधर, पीडब्लूडी एनएच खंड के सहायक अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि जयालगढ़ मेें 72 मीटर स्पान के पुल का निर्माण कार्य जून 2020 मेें शुरू हुआ था। पुल बनने से सड़क का एलाइनमेंट सीधा हो गया है। जिससे सफर में कम वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed